Your Cart

Call us : 744044-4112

secret-treasure-of-health-modern-benefits-of-ancient-kodo-millet.

Benefits of Kodo Milet : स्वास्थ्य का गुप्त खजाना, प्राचीन कोदो मिलेट के आधुनिक फायदे

Benefits of Kodo Milet : हाल के कुछ वर्षों से, कोदो मिलेट पूरे देश में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।  इसके स्वास्थ्य लाभों के  कारण लोग विभिन्न प्रकार के मिलेट को अपने डाइट में शामिल कर रहे है। मिलेट की कई किस्में होती है जिनमें – राजगीरा, सनवा, कुट्टू, रागी, कंगनी, कोदो, सामा, बाजरा, चेना, ज्वार आदि शामिल है।

इन्हीं में से एक कोदो मिलेट्स है, जो अपने अद्वितीय गुणों के कारण सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। तो आइये जानते है इस लेख में kodo Milet के बारे में विस्तार से –

कोदो मिलेट का परिचय : Introduction to Kodo Millet

कोदो (Kodo Milet) का इतिहास बहुत पुराना है, भारत में लगभग 3000 साल पहले से इसकी खेती शुरू हुई थी। इसके पौधे की बात की जाएं तो 6 से 90 सेंटीमीटर ऊंचा होता है, इसका बीज छोटे, सफेद, चमकीले और गोल होते है और कुछ कोदो बाजरा अनाज हल्के लाल और  गहरे भूरे रंग के होते हैं, इसे विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है।

कोदो मिलेट की विभिन्न किस्में : Different Varieties of Kodo Millet

भारत के अलावा, इसकी खेती रूस, चीन, अफ्रीका और जापान में भी की जाती है। भारत में, यह मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात और छत्तीसगढ़ में व्यापक रूप से उगाया जाता है। कोदो बाजरा खरीफ मौसम (मानसून के मौसम) में उगाया जाता है और यह विभिन्न किस्मों में उपलब्ध है, जैसे इंदिरा कोदो, जवाहर कोदो, टीएनएयू, आदि।

पोषक तत्वों से भरपूर : Rich in nutrients

कोदो (Kodo Milet) एक प्रकार का ऐसा अनाज है जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें फायबर, प्रोटीन, विटामिन,  मिनरल्स, कैलिशयम, आयरन, जिंक, फास्फोरस, मैग्निशयम, पौटेशियम, फायबर, विटामिन बी 6, पाएं जाते है और यह ग्लूटेन फ्री होता है।

कोदो मिलेट के अद्भुत फायदे : Amazing Benefits of Kodo Millet

पाचन में सुधार : कोदो (Kodo Milet) में उच्च मात्रा में फायबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह कब्ज और अन्य पाचन समस्याओं को भी कम करने में सहायक है।

मधुमेह के लिए फायदेमंद : कोदो का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो रक्त को नियंत्रित करने में मदद करता है इसलिए यह डायबटीज के मरीजों के लिए एक उत्तम विकल्प है।

पेट दर्द से राहत : कोदो के चावल का सेवन पेट दर्द की समस्या को कम करने में सहायक होता है, इसके एन्टीऑक्ससिडेंट तत्व पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करते है।

बवासीर में लाभकारी : कोदो का चावल बवासीर की समस्याओं में भी राहत प्रदान करता है, इसमें मौजूद फाइबर बवासीर के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद : कोदो मिलेट में पाएं जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट हृदय को स्वस्थ रखते है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन आपको कोई गंभीर हृदय रोग है तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

वजन घटाने में सहायक : अगर आपका वजन अधिक है और आप वेट लॉस करना चाहते है, तो (Kodo Milet) आपके हेल्थ के लिए लाभकारी हो सकता है।  कोदो मिलेट मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनता है, यह कमर, पेट, जांघों की जर्बी को कम करने में सहायता प्रदान करता है, लेकिन सिर्फ कोदो मिलेट खाने से आपका वजन कम नहीं होता है।  वेट लॉस करने के लिए आपको एक्सरसाइज करना भी जरुरी है।

ब्लड प्रेशर नियंत्रण : कोदो मिलेट ब्लड प्रेशर को नियंत्रण करने में सहायक होता है। यह ग्लाईटिटेड हीमोग्लोबिन के स्तर को कम करने में मदद करता है साथ ही इन्सुलिन के स्तर को बढ़ा कर बल्ड शुगर को कम करने में सहायता करता है इसलिए ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए आप अपनी डाइट में कोदो मिलेट शामिल कर सकते है।

उपयोग और व्यंजन : Kodo Milet Uses and recipes 

कोदो (Kodo Milet) बाजरा का उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने में किया जाता है, इसे पारंपरिक रूप से खिचड़ी, पुलाव, उपमा और रोटी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, इसका आटा भी तैयार किया जाता है जिसे विभिन्न बेकरी उत्पादों में मिलाकर उपयोग किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Easy 30 days returns

30 days money back guarantee

International Warranty

Offered in the country of usage

100% Secure Checkout

PayPal / MasterCard / Visa